आमरियत का क़सीदा - नज़्म

सरवत ज़ेहरासरवत ज़ेहरा5 May 1972

1 min read · 12.4K reads

भारी बूटों-तले रौंदते जाइए

कोंपलों के बदन आहटों के दिए

भारी बूटों-तले रौंदते जाइए

रेसमां बाँध कर ख़्वाब हँसते रहे

हब्स की ताल पर साँस चलते रहे

चाहिए आप को और क्या चाहिए

भारी बूटों-तले रौंदते जाइए

शाम लौ को लिए रात सहने गई

दर्द की ओढ़नी ख़ाक पहने गई

ढांपिये शौक़ से हर किरन ढांपिये

भारी बूटों-तले रौंदते जाइए

भूक मस्लूब जिस्मों को करने लगी

ज़ख़्म बहने लगे आस मरने लगी

आप को क्या ग़रज़ हम मरे या जिए

भारी बूटों-तले रौंदते जाइए

सिर्फ़ ख़ाने बदलने से क्या फ़ाएदा

चंद नामे बदलने से क्या फ़ाएदा

हम प्यादा-सफ़र थे प्यादे रहे

भारी बूटों-तले रौंदते जाइए

सरवत ज़ेहरा
About the poet

सरवत ज़ेहरा

मूल नाम : सरवत ज़ेहरा जन्म : 05 May 1972 | कराची, सिंध

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like