ज़िंदगी हो गई किस तरह बसर याद नहीं

साक़िब अज़ीमाबादीसाक़िब अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी हो गई किस तरह बसर याद नहीं

रोज़-ओ-शब याद नहीं शाम-ओ-सहर याद नहीं

लुट गया कैसे मोहब्बत में ये घर याद नहीं

कैसे बर्बाद हुए क़ल्ब-ओ-जिगर याद नहीं

हाल-ए-ज़ार अपने दिल-अफ़गार का क्यों भूल गए

ख़ुश्क लब याद नहीं दीदा-ए-तर याद नहीं

ज़ाहिद-ए-ख़ुश्क हुए देते हैं सब को ता'लीम

शैख़ को अपना कभी दामन-ए-तर याद नहीं

उन की तन्क़ीद-निगाही पे है दिल को हैरत

ऐब सब गिनते हैं और एक हुनर याद नहीं

आज पहलू में पता दिल का नहीं मिलता है

काम कब कर गई दुज़्दीदा नज़र याद नहीं

टिकटिकी चश्म-ए-तमन्ना को दम-ए-जल्वा रही

किस घड़ी टूट गया तार-ए-नज़र याद नहीं

मुझ से वा'दा जो लिया तुम ने जो इक़रार किया

मुझ को तो याद है सब तुम को मगर याद नहीं

मिल के 'साक़िब' मुझे आरा के सुख़न-संजों से

हुई हासिल वो ख़ुशी रंज-ए-सफ़र याद नहीं

साक़िब अज़ीमाबादी
About the poet

साक़िब अज़ीमाबादी

उपनाम : 'साक़िब' मूल नाम : सय्यद हसन रज़ा जन्म : अज़ीमाबाद, बिहार निधन : 19 Jan 1974 | अज़ीमाबाद, बिहार

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like