इब्तिदा से पाँव मेरे मुंजमिद हैं
और मेरे सर की ज़ीनत
बर्फ़ का इक ताज है
हुक्मरानी आग की
चारों तरफ़
सूरज का फैला राज है
इक कशिश की क़ैद में
सारा बदन है
और मुसलसल बर्फ़ में
जकड़े हुए
पैरों को
हुक्म-ए-रक़्स है
शर्त है कि
बर्फ़ को
सर पे सजा कर
रक़्स भी करती रहूँ मैं
और किरनों की तपिश को
जज़्ब भी करती रहूँ मैं
कुछ इस तरह
एक क़तरा भी न पिघले
और मिरे क़दमों से लिपटी
बर्फ़ की पाज़ेब में
जुम्बिश न हो
लेकिन
वो बजती भी रहे








