तमाम उम्र जो अपने लिए न माँग सकी
वो सब दुआएँ तुम्हारे लिए ही माँगी हैं
हर इक दुआ में तुम्हारा ही नाम लब पे रहा
हर एक हर्फ़-ए-मोहब्बत तुम्हारे नाम रहा
गई रुतों के हसीं ख़्वाब साथ साथ चले
डगर डगर पे तुम्हारा ही नाम लिखते चले
जो लौह-ए-सादा पर इक बार तेरा नाम लिखा
ग़ुबार-ए-गर्द-ए-ज़माना उसे मिटा न सका
ये और बात कि अब इज्तिनाब है तुझ से
ये और बात कि दिल एहतिसाब करता है
ये और बात कि हर्फ़-ए-यक़ीन सर्द हुए
ये और बात कि लफ़्ज़ों के फूल ज़र्द हुए
चहार सम्त कोई धुंद फैली जाती है
तलाश माज़ी के उजले ख़याल कैसे करूँ
तुम्हें मनाऊँ तो मेरी अना को चोट लगे
तुम्हें भुलाऊँ तो दिल ही उदास हो जाए
ये सच है सच है गुरेज़ाँ रहे मगर फिर भी
बताओ दिल की तपिश क्या कभी हुई महसूस








