यूँ परेशाँ कभी हम भी तो न थे

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

यूँ परेशाँ कभी हम भी तो न थे

ऐसे इस ज़ुल्फ़ में ख़म भी तो न थे

सैर-ए-गुलशन को गए थे जब आप

याद तो कीजिए हम भी तो न थे

हम से बे-जुर्म वो कूचा छूटा

शाएक़-ए-बाग़-ए-इरम भी तो न थे

रहम करता न फ़लक क्या करता

हम सज़ा-वार-ए-सितम भी तो न थे

रहते काबे में अकेले क्या हम

दिल लगाने को सनम भी तो न थे

हाथ क्यूँ सर पे हमारे रक्खा

तुम से ख़्वाहान-ए-क़सम भी तो न थे

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like