उन की चुटकी में दिल न मल जाता

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

उन की चुटकी में दिल न मल जाता

तो ये सिक्का हमारा चल जाता

शम्अ था यार जो पिघल जाता

और मैं परवाना था जो जल जाता

क्या कहें सैर को वो गुल न गया

बाग़ का रंग ही बदल जाता

गोर ही से न बन पड़ी वर्ना

अज़दहा तो हमें निगल जाता

अब तो पिस्ताँ निकालिए साहब

इतने सिन में अनार फल जाता

सदमे घेरे हैं हिज्र में दम को

साँस पाता तो ये निगल जाता

क्या गिराता 'सख़ी' ये चर्ख़ मुझे

या-'अली' कहता और सँभल जाता

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like