रुख़-ए-रौशन पे सफ़ा लोट गई

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

रुख़-ए-रौशन पे सफ़ा लोट गई

ज़ुल्फ़ पर काली बला लोट गई

सुन के गुलशन में मिरे नाला-ओ-आह

बुलबुल-ए-नग़्मा-सरा लोट गई

उस बुत-ए-मस्त पे मय-ख़ाने में

दुख़्तर-ए-रज़ ब-ख़ुदा लोट गई

हम न मरते उस अदा पर लेकिन

पाँव पर आ के क़ज़ा लोट गई

तंग हूँ अपनी तबीअ'त से मैं

जो हसीन इस को मिला लोट गई

ऐ 'सख़ी' ख़ूब ग़ज़ल तू ने कही

सुन के तब्-ए-शोअरा लोट गई

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी