रुख़-ए-रौशन दिखाइए साहब

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

रुख़-ए-रौशन दिखाइए साहब

शम्अ को कुछ जलाइए साहब

रूह हो कर समाइए साहब

मेरे क़ालिब में आइए साहब

शैख़-जी हो तुम्हें सुरूद हराम

आप अपनी न गाइए साहब

वस्ल की शब क़रीब आई है

अब न मेहंदी लगाइए साहब

ख़ून-ए-उश्शाक़ है मआनी में

शौक़ से पान खाइए साहब

मैं तजल्ली-ए-तूर देखूँगा

आज कोठे पे आइए साहब

आप दिल में बिगाड़ रखते हैं

बस न बातें बनाइए साहब

चश्म-ए-तर रोने पर है आमादा

और सूखी सुनाइए साहब

बोसा-ए-रुख़ तो चाहते हो 'सख़ी'

कहीं मुँह की न खाइए साहब

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like