क़ब्र में अब किसी का ध्यान नहीं

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

क़ब्र में अब किसी का ध्यान नहीं

सच है जब जी नहीं जहान नहीं

बंद बुलबुल ही की ज़बान नहीं

वर्ना गुल तो हिलाते कान नहीं

दिल ने ख़ुद उल्फ़त-ए-कमर की है

इस में कुछ मेरा दरमियान नहीं

अभी क्या क्या न होगा हर्ज नसीब

हम नहीं हैं कि इम्तिहान नहीं

दैर क्यूँ ज़ाहिदों ने छोड़ दिया

क्या बुतों में ख़ुदा की शान नहीं

शम्स कैसा चमक के निकला है

आज मेरा जो मेहरबान नहीं

बात क्या है 'सख़ी' जो वो हम से

ऐसे चुप हैं कि कुछ बयान नहीं

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like