ना-ख़ुश जो हो गुल-बदन किसी का

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

ना-ख़ुश जो हो गुल-बदन किसी का

क्या भाए उसे सुख़न किसी का

गुल की मुझे क्यूँ कली दिखाई

याद आ गया फिर दहन किसी का

हर संग की कोह पर सदा है

याँ दफ़्न है कोहकन किसी का

करते हो पसंद वहशत-ए-दिल

ले जाओगे क्या हिरन किसी का

भूली है सबा क़बा-ए-गुल पर

देखा नहीं पैरहन किसी का

आशिक़ ही के जब न काम आया

किस काम का बाँकपन किसी का

आ जाए किसी की मौत मुझ को

मिल जाए मुझे कफ़न किसी का

सीने से हमारा दिल न ले जाओ

छुड़वाते हो क्यूँ वतन किसी का

गाते हैं 'सख़ी' ही की ग़ज़ल वो

भाता ही नहीं सुख़न किसी का

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like