जी जाए मगर न वो परी जाए

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

जी जाए मगर न वो परी जाए

यारब न हमारी दिल-लगी जाए

दिल हिज्र में जाए या कि जी जाए

जिस का जी चाहे वो अभी जाए

इस गिल का न वस्ल हो न जी जाए

क्यूँकि मेरे दिल की बे-कली जाए

तुम लाल-ए-लब अपने गर दिखाओ

फिर सू-ए-यमन न जौहरी जाए

इस ग़ुंचा-दहन की बू न लाए

दिखलाए न मुँह सबा चली जाए

सौग़ात की तरह पेश-ए-मजनूँ

बेड़ी और मेरी हथकड़ी जाए

साबित है जब पहाड़-ए-वहशत

जब तक दामन हमारा सी जाए

ग़ैरों को तो मय पिलाए साक़ी

मैं माँगूँ तो साफ़ सुन के पी जाए

हम-राह हो परवरिश-ए-अली भी

याँ से जो कर्बला 'सख़ी' जाए

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like