अपने क़ासिद को सबा बाँधते हैं

सख़ी लख़नवीसख़ी लख़नवी

1 min read · 12.4K reads

अपने क़ासिद को सबा बाँधते हैं

सच है शाएर भी हवा बाँधते हैं

फिर सर-ए-दस्त मिरा ख़ूँ होगा

फिर वो हाथों में हिना बाँधते हैं

गठरी फूलों की वो हो जाती है

जिन में वो अपनी क़बा बाँधते हैं

अजी देखें दिल-ए-आशिक़ तो नहीं

आप आँचल में ये क्या बाँधते हैं

ऐ 'सख़ी' आज तो कुछ ख़ैर नहीं

वो कमर हो के ख़फ़ा बाँधते हैं

सख़ी लख़नवी
About the poet

सख़ी लख़नवी

उपनाम : 'सख़ी लख़नवी' मूल नाम : सय्यद मक़सूद अली जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like