तख़्लीक़ शेर - नज़्म

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

बहुत दिनों से उदास नज़रों की रहगुज़र थी

पड़ी थीं सूनी उफ़ुक़ की राहें

कि दिल की महफ़िल में

नग़्मा ओ नाला ओ नवा की

अजब सी शोरिश नहीं हुई थी

नज़र उठाई तो दूर धुँदली फ़ज़ाओं में

रौशनी का इक दाएरा सा देखा

लरज़ के ठहरा जो दिल

तख़य्युल ने अपने शहपर फ़ज़ा में खोले

कि जैसे

परवाज़ का सहीफ़ा खुले

तो नीले गगन के असरार जाग उट्ठें

कि जैसे

माह ओ नुजूम की मम्लिकत का रस्ता कोई बता दे

फ़ज़ा से पर्दे कोई उठा दे

कि जैसे

इक बे-कनार सहरा में

मौज-ए-रेग-ए-रवाँ नुक़ूश-ए-नवी बना दे

कि जैसे ताएर-ए-हवा की लहरों पे, जुम्बिश-ए-पर से

दास्तान-ए-वजूद लिख दें

कि जैसे

तारीक शब के दामन में

दस्त-ए-क़ुदरत, चराग़-ए-दिल यक-ब-यक जला दे

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

    सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहेतिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

    12.4K reads
  2. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  3. शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

    शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोईकाश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

    12.4K reads
  4. इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

    इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैंदाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

    12.4K reads
  5. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like