किश्त-ए-वीराँ की तरह तिश्ना रही रात मिरी

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

किश्त-ए-वीराँ की तरह तिश्ना रही रात मिरी

लौट आई तिरे दर से भी मुनाजात मिरी

तो लहू बन के रगों में मिरी दौड़ा लेकिन

तिश्ना-ए-दीद रही तुझ से मुलाक़ात मिरी

दिल पे खुलते नहीं असरार-ए-वजूद और अदम

यही हैरान-निगाही है मुकाफ़ात मिरी

कौन समझा मिरी बेदार-निगाही की हुदूद

यूँ तो हर हाथ में थी शरह-ए-हिकायात मिरी

गरचे आवारा रहे मेरे फ़साने हर सू

राज़-ए-सर-बस्ता ज़माने में रही ज़ात मिरी

साज़-ओ-आहंग का ए'जाज़ था हर लफ़्ज़ मिरा

फूँक डाली ख़स-ओ-ख़ाशाक ने सौग़ात मिरी

हैं ज़मीं और ज़माँ दूद-ए-चराग़-ए-शब-ए-ग़म

मुझ को ले आई कहाँ गर्दिश-ए-हालात मिरी

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

    सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहेतिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

    12.4K reads
  2. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  3. शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

    शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोईकाश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

    12.4K reads
  4. इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

    इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैंदाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

    12.4K reads
  5. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like