बात को थाप चाहिए अच्छे बुरे कहाँ नहीं

शैदा इलाहाबादीशैदा इलाहाबादी

2 min read · 12.4K reads

बात को थाप चाहिए अच्छे बुरे कहाँ नहीं

उन की नहीं नहीं नहीं उन की तो हाँ भी हाँ नहीं

ब्याह दो आँख मूँद कर देखो करो न हाँ नहीं

इस के भी बाप माँ नहीं उस के भी बाप माँ नहीं

उल्टी कबीर दास की बेटी समझ में आए क्या

कहते तो हैं वो हाँ नहीं कहते तो हैं वो हाँ नहीं

इस को शरीफ़ कहते हैं ऐसे शरीफ़ होते हैं

बाप के निकले बाप तुम ख़ैर ये है कि माँ नहीं

आप अगर नहीं हैं चोर मैं भी तो फिर नहीं छिछोर

घर में बुला लूँ किस तरह बीबी नहीं मियाँ नहीं

आम कहो तो वो बुरा इमली कहो तो वो बुरी

पूछो तो और कौन हैं जब ये मियाँ चियाँ नहीं

झूटी हो झूट बकती हो झूट भी वो कि सच का बाप

कैसे तुम्हारी मान लूँ ऐसे मिरे मियाँ नहीं

अपने ख़ुदा से लौ लगाए सब्र किए पड़ी हूँ मैं

सूनी पड़ी है झोपड़ी आग नहीं धुआँ नहीं

बेटी का ब्याह हो चुका बेटे का ब्याह कर चुकीं

कोई कहे यहाँ नहीं कोई कहे वहाँ नहीं

मेरे लिए है नंद ज़हर उन के लिए है सास क़हर

मेरा गुज़ारा वाँ नहीं उन का गुज़ारा याँ नहीं

लाख में एक हैं मियाँ उजड़ी दुल्हन ख़िताब है

कान में बालियाँ नहीं हाथ में चूड़ियाँ नहीं

नौशे मियाँ तुम्हारे तो ब्याह के दिन अभी न थे

सिमटे हुए हो शर्म से मुँह पे ये झुर्रियाँ नहीं

कैसे बताऊँ लड़कियो रूह की तुम को असलियत

साथ है साए की तरह देती पर अपनी छाँ नहीं

पेट में दाना चाहिए जेब में दाम चाहिए

महँगी से महँगी चीज़ भी फिर तो मियाँ गराँ नहीं

अक़्ल के चलते ऐ मियाँ खाते हो मुफ़्त ठोकरें

दीन की राह साफ़ है खाई नहीं कुआँ नहीं

रेख़्ती है ये रेख़्ती 'शैदा' अब और क्या कहूँ

सौ की एक ये बात है सब में ये ख़ूबियाँ नहीं

शैदा इलाहाबादी
About the poet

शैदा इलाहाबादी

मूल नाम : मोलवी निसार हूसैन ख़ान जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 13 Poems / Stories

More from शैदा इलाहाबादी

  1. अपनों से कुछ उमीद भरोसा न यार का

    अपनों से कुछ उमीद भरोसा न यार काबाजी जो आसरा है तो परवरदिगार का

    12.4K reads
  2. मैं भी तो समझूँ कि वो कहते हैं क्या मेरे बाद

    मैं भी तो समझूँ कि वो कहते हैं क्या मेरे बाददिल तो लेना कभी तुम उन का ज़रा मेरे बाद

    12.4K reads
  3. हाल दुनिया में हुआ रहम के क़ाबिल अपना

    हाल दुनिया में हुआ रहम के क़ाबिल अपनान ख़सम अपना है बाजी न मुआ दिल अपना

    12.4K reads
  4. नहीं आसान ऐ बेटा कोई इंसान कामिल हो

    नहीं आसान ऐ बेटा कोई इंसान कामिल होपढ़ा लिक्खा बहुत कुछ फिर भी तुम जाहिल के जाहिल हो

    12.4K reads
  5. समझें भी दोनों कर रही हैं क्या ये चार पाँच

    समझें भी दोनों कर रही हैं क्या ये चार पाँचलौंडी के यार चार हैं बीबी के यार पाँच

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँतू चाँद मुझे कहती थी मैं डूब रहा हूँ— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुलदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्याय