अपनों से कुछ उमीद भरोसा न यार का

शैदा इलाहाबादीशैदा इलाहाबादी

1 min read · 12.4K reads

अपनों से कुछ उमीद भरोसा न यार का

बाजी जो आसरा है तो परवरदिगार का

लेती न नाम मैं तो कभी ऐसे यार का

पर क्या करूँ ये दिल ही नहीं इख़्तियार का

मछली फँसाने जाते हैं दरिया पे रोज़ वो

छुटता नहीं है पिंड इस अंधे शिकार का

जोबन ढले ज़ईफ़ हुई अब कहाँ वो हुस्न

आई ख़िज़ाँ गया वो ज़माना बहार का

आधा बदन तो यूँ ही खुला रहता है तिरा

आया न बाँधना गमहो अब तक इज़ार का

झंडा गड़ा था नाम का जिन के जहान में

बाक़ी नहीं निशान भी उन के मज़ार का

'शैदा' के घर तो जाने को बैठी हूँ क्या करूँ

डोली का है पता न पता है कहार का

शैदा इलाहाबादी
About the poet

शैदा इलाहाबादी

मूल नाम : मोलवी निसार हूसैन ख़ान जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 13 Poems / Stories

More from शैदा इलाहाबादी

  1. मैं भी तो समझूँ कि वो कहते हैं क्या मेरे बाद

    मैं भी तो समझूँ कि वो कहते हैं क्या मेरे बाददिल तो लेना कभी तुम उन का ज़रा मेरे बाद

    12.4K reads
  2. हाल दुनिया में हुआ रहम के क़ाबिल अपना

    हाल दुनिया में हुआ रहम के क़ाबिल अपनान ख़सम अपना है बाजी न मुआ दिल अपना

    12.4K reads
  3. नहीं आसान ऐ बेटा कोई इंसान कामिल हो

    नहीं आसान ऐ बेटा कोई इंसान कामिल होपढ़ा लिक्खा बहुत कुछ फिर भी तुम जाहिल के जाहिल हो

    12.4K reads
  4. समझें भी दोनों कर रही हैं क्या ये चार पाँच

    समझें भी दोनों कर रही हैं क्या ये चार पाँचलौंडी के यार चार हैं बीबी के यार पाँच

    12.4K reads
  5. न बाप माँ से न बाजी चची चचा से ग़रज़

    न बाप माँ से न बाजी चची चचा से ग़रज़ग़रज़ है अपनी तो उस बे-ग़रज़ ख़ुदा से ग़रज़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like