समझें भी दोनों कर रही हैं क्या ये चार पाँच

शैदा इलाहाबादीशैदा इलाहाबादी

1 min read · 12.4K reads

समझें भी दोनों कर रही हैं क्या ये चार पाँच

लौंडी के यार चार हैं बीबी के यार पाँच

अब तो शरीफ़-ज़ादीयाँ करती हैं चार पाँच

ख़ानम के यार चार हैं बेगम के यार पाँच

कल सात आदमी थे जिन्हों ने किया ये हाल

दो तो सफ़ेद-पोश थे बीबी गँवार पाँच

दुनिया सरा है बेटियों इस का शुमार क्या

आते ही जाते रहते हैं हर रोज़ चार पाँच

इन मर्दुओं ने सहल समझ ली है नौकरी

माँग एक की है आए हैं उमीद-वार पाँच

गिनती जो याद करती है दिन भर ये छोकरी

सोते में भी पुकारती है तीन चार पाँच

देखा जो दस का नोट झटक ले गईं दसों

पहले तो सिर्फ़ माँगती थीं वो उधार पाँच

समधन बताओ किस का गला अब दबाऊँ मैं

छे मर्दुओं में तुम ने मंगाए हैं हार पाँच

भारी है दस जवानों पे रुस्तम की ये बहू

लगते हैं पालकी में दो तरफ़ा कहार पाँच

थी पंजतन की याद जो थी जांकनी के वक़्त

मुँह से मिरे निकल गया बे-इख़्तियार पाँच

चार आदमी के सामने कै दे गईं थी तुम

अब कौन मानता है कहो तुम हज़ार पाँच

पांचों सवारों में तो वो ख़ुद भी थे क्यों न आए

मुझ एक के पकड़ने को भेजे सवार पाँच

'शैदा' कहाँ से सीखे ये गुन उस ने आख़िरश

मय्या तो जानती ही न थी उस की चार पाँच

शैदा इलाहाबादी
About the poet

शैदा इलाहाबादी

मूल नाम : मोलवी निसार हूसैन ख़ान जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 13 Poems / Stories

More from शैदा इलाहाबादी

  1. अपनों से कुछ उमीद भरोसा न यार का

    अपनों से कुछ उमीद भरोसा न यार काबाजी जो आसरा है तो परवरदिगार का

    12.4K reads
  2. मैं भी तो समझूँ कि वो कहते हैं क्या मेरे बाद

    मैं भी तो समझूँ कि वो कहते हैं क्या मेरे बाददिल तो लेना कभी तुम उन का ज़रा मेरे बाद

    12.4K reads
  3. हाल दुनिया में हुआ रहम के क़ाबिल अपना

    हाल दुनिया में हुआ रहम के क़ाबिल अपनान ख़सम अपना है बाजी न मुआ दिल अपना

    12.4K reads
  4. नहीं आसान ऐ बेटा कोई इंसान कामिल हो

    नहीं आसान ऐ बेटा कोई इंसान कामिल होपढ़ा लिक्खा बहुत कुछ फिर भी तुम जाहिल के जाहिल हो

    12.4K reads
  5. न बाप माँ से न बाजी चची चचा से ग़रज़

    न बाप माँ से न बाजी चची चचा से ग़रज़ग़रज़ है अपनी तो उस बे-ग़रज़ ख़ुदा से ग़रज़

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like