वो कहता था कि तुम मेरा सहारा बन ही जाओगी

शाहिदा लतीफ़शाहिदा लतीफ़

1 min read · 12.4K reads

वो कहता था कि तुम मेरा सहारा बन ही जाओगी

तलब के आसमाँ का इक सितारा बन ही जाओगी

वो कहता था कि तुम हम डूबने वालों पे रो रो कर

किसी पुर-शोर दरिया का किनारा बन ही जाओगी

वो कहता था कि ख़ुद को ख़ाक कहना छोड़ दो अब तुम

किसी दिन देख लेना तुम शरारा बन ही जाओगी

वो कहता था कि मैं टूटा तो फिर जुड़ने न पाऊँगा

अगर तुम टूट बिखरीं तो दोबारा बन ही जाओगी

मुझे मा'लूम है ज़ख़्मी दिलों से प्यार है तुम को

ख़फ़ा हो कर भी तुम मेरा सहारा बन ही जाओगी

शाहिदा लतीफ़
About the poet

शाहिदा लतीफ़

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like