सभी को देख रही है नज़र तुम्हारे सिवा

शाहिदा लतीफ़शाहिदा लतीफ़

1 min read · 12.4K reads

सभी को देख रही है नज़र तुम्हारे सिवा

बुझा बुझा सा है दिल का नगर तुम्हारे सिवा

ये साहिलों के किनारे ये कश्तियाँ ये हवा

फ़क़त है मंज़र-ए-ख़ामोश-तर तुम्हारे सिवा

नहीं हो तुम तो कोई मंज़र-ए-बहार नहीं

हज़ार गुल हों मोअ'त्तर अगर तुम्हारे सिवा

ये बस्तियाँ बड़ी गुंजान हैं मगर इन में

किसी गली में नहीं कोई घर तुम्हारे सिवा

ये ज़िंदगी है कठिन रहगुज़ार की सूरत

बहुत अज़ाब है ये सर-बसर तुम्हारे सिवा

मैं राह-ए-ज़ीस्त पे तन्हा हूँ जैसे कोई शजर

नहीं है कोई मिरी रहगुज़र तुम्हारे सिवा

शाहिदा लतीफ़
About the poet

शाहिदा लतीफ़

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like