मैं तुझ को सोचने बैठी तो ये ख़याल आया
कि आफ़्ताब-ए-मोहब्बत को क्यों ज़वाल आया
हमारी हालत-ए-दिल देखने के क़ाबिल थी
तिरी जुदाई का जब सामने सवाल आया
ख़ुदा के फ़ज़्ल से हासिल सदा उरूज रहा
हमारी सोच के सूरज को कब ज़वाल आया
हवस-परस्त अँधेरों ने उस को घेर लिया
उफ़ुक़ पे जब भी किसी का मह-ए-जमाल आया
हुनर की दौलत-ए-बे-मिस्ल यूँ नहीं पाई
जला है ख़ून-ए-जिगर तब कहीं कमाल आया
कई थे अहल-ए-तलब लाख ख़ूबियों के मगर
हमारी ज़ीस्त में इक शख़्स बे-मिसाल आया








