हवा पे चल रहा है चाँद राह-वार की तरह

शाहिदा हसनशाहिदा हसन

1 min read · 12.4K reads

हवा पे चल रहा है चाँद राह-वार की तरह

क़दम उठा रही है रात इक सवार की तरह

फ़सील-ए-वादी-ए-ख़याल से उतर रही है शब

किसी ख़मोश और उदास आबशार की तरह

तड़प रहा है बारिशों में मेरे जिस्म का शजर

सियाह अब्र में घिरे हुए चिनार की तरह

इन्ही उदासियों की काएनात में कभी तो मैं

ख़िज़ाँ को जीत लूँगी मौसम-ए-बहार की तरह

तिरे ख़याल के सफ़र में तेरे साथ मैं भी हूँ

कहीं कहीं किसी ग़ुबार-ए-रह-गुज़ार की तरह

उबूर कर सकी न फ़ासलों की गर्दिशों को मैं

बुलंद हो गई ज़मीन कोहसार की तरह

तिरे दिए की रौशनी को ढूँडता है शाम से

मिरा मकाँ किसी लुटे हुए दयार की तरह

शाहिदा हसन
About the poet

शाहिदा हसन

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी