वो मुझ से कहते हैं मुस्कुरा दो - नज़्म

शहनाज़ रहमतशहनाज़ रहमत

1 min read · 12.4K reads

वो मुझ से कहते हैं मुस्कुरा दो

हुआ है जो कुछ उसे भला दो

मैं उन से कह दूँ

कि अब ये मुमकिन नहीं रहा है

वो रंज-ए-हस्ती कि ज़हर बन कर

मिरे लहू में समा चुका है

मिरे तसव्वुर में बस चुका है

वो मुझ से कहते हैं मुस्कुरा दो

हुआ है जो कुछ उसे भुला दो

मैं रात-दिन की उधड़पन में

वो किर्चियाँ भी समेट लूँगी

जो मेरी आँखों में चुभ रही हैं

जो मेरी साँसों को डस रही हैं

मुझे यक़ीं है कि काँच का ये हसीन धोका

फ़रेब का बे-कराँ सरापा

ज़रा सी आहट से गिर पड़ेगा

वो मुझ से कहते हैं मुस्कुरा दो

हुआ है जो कुछ उसे भुला दो

सुनो

ये मुमकिन नहीं रुबा अब

कि मेरा दिल मेरा ख़ुश-नज़र दिल

कोई तसल्ली नहीं सुनेगा

कोई हवाला नहीं सुनेगा

मैं जानती हूँ

ये मेरा वहशी उदास दिल है

जो तुझ से मुझ से अलग थलग है

उसे मिटाना नहीं है मुमकिन

उसे तो जंगल की आस है अब

तलाश यादो की बास है अब

मुझे तो हैरत सी हो रही है

वो मुझ से कहते हैं मुस्कुरा दो

शहनाज़ रहमत
About the poet

शहनाज़ रहमत

View profile & all 7 Poems / Stories

More from शहनाज़ रहमत

  1. क्या ग़म के साथ हम जिएँ और क्या ख़ुशी के साथ

    क्या ग़म के साथ हम जिएँ और क्या ख़ुशी के साथजो दिल को दे सुकून गुज़र हो उसी के साथ

    12.4K reads
  2. मेरी ख़ामोश मोहब्बत की ये क़ीमत दी है

    मेरी ख़ामोश मोहब्बत की ये क़ीमत दी हैउस ने ठुकरा के मुझे दर्द की दौलत दी है

    12.4K reads
  3. बात करनी है तो आ अब फ़िक्र-ओ-फ़न की बात कर

    बात करनी है तो आ अब फ़िक्र-ओ-फ़न की बात करहम-नवा ऐ हम-नफ़स हम से सुख़न की बात कर

    12.4K reads
  4. कितनी तरकीबें कीं बातिन के लिए

    कितनी तरकीबें कीं बातिन के लिएनून साकिन मीम साकिन के लिए

    12.4K reads
  5. आसमाँ आसमाँ था मिरा कब हुआ मैं ज़मीं बे-सदा ये न मालूम था

    आसमाँ आसमाँ था मिरा कब हुआ मैं ज़मीं बे-सदा ये न मालूम थाइस मोहब्बत ने तोड़े हैं हम पर सितम तू भी सौदाई था ये न मालूम था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like