क्या ग़म के साथ हम जिएँ और क्या ख़ुशी के साथ

शहनाज़ रहमतशहनाज़ रहमत

1 min read · 12.4K reads

क्या ग़म के साथ हम जिएँ और क्या ख़ुशी के साथ

जो दिल को दे सुकून गुज़र हो उसी के साथ

काग़ज़ की नाव मेरी पलट कर न आ सकी

बचपन में मेरा दिल भी बहा था उसी के साथ

आँखों के सोते ख़ुश्क हुए रौशनी गई

लेकिन नज़र का रिश्ता वही है नमी के साथ

क्या मौत ही इलाज है ग़म से नजात का

क्यों ज़िंदगी की बनने लगी ख़ुद-कुशी के साथ

लोगों को क्या पड़ी है जो पूछें किसी से हाल

हर आदमी मगन है ग़म-ए-ज़िंदगी के साथ

जिन के नसीब में नहीं दुनिया की राहतें

देखो तो कैसे जीते हैं वो हर कमी के साथ

मजबूरों बेकसों की यहाँ फ़िक्र है किसे

बे-मौत कितने मरते हैं फ़ाक़ा-कशी के साथ

फ़ुर्सत है किस के पास जो सोचे ये बैठ कर

किस की बनी किसी से या बिगड़ी किसी के साथ

रिश्तों की भीड़ में जो मैं साबित-क़दम रही

दिल के तमाम जब्र सहे ख़ुश-दिली के साथ

लाएँ कहाँ से ढूँड के अपना कहें जिसे

रस्ते तके हैं हम ने भी आशुफ़्तगी के साथ

'शहनाज़' अपने लहजे में नर्मी ख़ुलूस रख

कर बात हर किसी से बहुत आजिज़ी के साथ

शहनाज़ रहमत
About the poet

शहनाज़ रहमत

View profile & all 7 Poems / Stories

More from शहनाज़ रहमत

  1. मेरी ख़ामोश मोहब्बत की ये क़ीमत दी है

    मेरी ख़ामोश मोहब्बत की ये क़ीमत दी हैउस ने ठुकरा के मुझे दर्द की दौलत दी है

    12.4K reads
  2. बात करनी है तो आ अब फ़िक्र-ओ-फ़न की बात कर

    बात करनी है तो आ अब फ़िक्र-ओ-फ़न की बात करहम-नवा ऐ हम-नफ़स हम से सुख़न की बात कर

    12.4K reads
  3. कितनी तरकीबें कीं बातिन के लिए

    कितनी तरकीबें कीं बातिन के लिएनून साकिन मीम साकिन के लिए

    12.4K reads
  4. आसमाँ आसमाँ था मिरा कब हुआ मैं ज़मीं बे-सदा ये न मालूम था

    आसमाँ आसमाँ था मिरा कब हुआ मैं ज़मीं बे-सदा ये न मालूम थाइस मोहब्बत ने तोड़े हैं हम पर सितम तू भी सौदाई था ये न मालूम था

    12.4K reads
  5. किसी की याद फिर लहरा गई तो

    किसी की याद फिर लहरा गई तोबस इक पल में क़यामत आ गई तो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like