कितनी तरकीबें कीं बातिन के लिए

शहनाज़ रहमतशहनाज़ रहमत

1 min read · 12.4K reads

कितनी तरकीबें कीं बातिन के लिए

नून साकिन मीम साकिन के लिए

मेरे अपने मुझ से जब बरहम हुए

मैं रहूँ ज़िंदा भला किन के लिए

या ख़ुदा उस के सभी ग़म दूर हो

मैं दुआ करती हूँ मोहसिन के लिए

पूछते हो हम से है इस्लाम क्या

हक़ पे चलना फ़र्ज़ मोमिन के लिए

गर्दिश-ए-अय्याम ने तोड़े सितम

वक़्त ने बदले भी गिन गिन के लिए

बिजलियों ने फिर जलाया आशियाँ

मैं ने फिर से चोंच में तिनके लिए

ऐन मुमकिन है मिटा दूँ मसअले

बस परेशानी है लेकिन के लिए

उन को मुझ से वास्ता कुछ भी नहीं

ख़ाक कर दी ज़िंदगी जिन के लिए

आज के इस दौर में जीना सज़ा

जाने क्यों ज़िंदा हैं किस दिन के लिए

इस जहाँ में कुछ भी हो सकता है अब

हैं खुले दर ग़ैर-मुमकिन के लिए

इन सवालों पर मेरे वो चुप रहा

थी मुझे उम्मीद जिन जिन के लिए

उम्र भर 'शहनाज़' उम्मीद-ए-सहर

मेरा सूरज छुप गया दिन के लिए

जिन पे हम मरते रहे 'शहनाज़' वो

कहते हैं ज़िंदा हो किस दिन के लिए

शहनाज़ रहमत
About the poet

शहनाज़ रहमत

View profile & all 7 Poems / Stories

More from शहनाज़ रहमत

  1. क्या ग़म के साथ हम जिएँ और क्या ख़ुशी के साथ

    क्या ग़म के साथ हम जिएँ और क्या ख़ुशी के साथजो दिल को दे सुकून गुज़र हो उसी के साथ

    12.4K reads
  2. मेरी ख़ामोश मोहब्बत की ये क़ीमत दी है

    मेरी ख़ामोश मोहब्बत की ये क़ीमत दी हैउस ने ठुकरा के मुझे दर्द की दौलत दी है

    12.4K reads
  3. बात करनी है तो आ अब फ़िक्र-ओ-फ़न की बात कर

    बात करनी है तो आ अब फ़िक्र-ओ-फ़न की बात करहम-नवा ऐ हम-नफ़स हम से सुख़न की बात कर

    12.4K reads
  4. आसमाँ आसमाँ था मिरा कब हुआ मैं ज़मीं बे-सदा ये न मालूम था

    आसमाँ आसमाँ था मिरा कब हुआ मैं ज़मीं बे-सदा ये न मालूम थाइस मोहब्बत ने तोड़े हैं हम पर सितम तू भी सौदाई था ये न मालूम था

    12.4K reads
  5. किसी की याद फिर लहरा गई तो

    किसी की याद फिर लहरा गई तोबस इक पल में क़यामत आ गई तो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like