बात करनी है तो आ अब फ़िक्र-ओ-फ़न की बात कर

शहनाज़ रहमतशहनाज़ रहमत

1 min read · 12.4K reads

बात करनी है तो आ अब फ़िक्र-ओ-फ़न की बात कर

हम-नवा ऐ हम-नफ़स हम से सुख़न की बात कर

बाग़ की बुलबुल की ग़ुंचों की चमन की बात कर

इस ज़मीं की बात कर तू इस गगन की बात कर

जिस्म पर नश्तर के हैं गर ज़ख़्म तो भर जाएँगे

रूह तक ज़ख़्मी हो जिस से उस चुभन की बात कर

सिंफ़-ए-नाज़ुक को अगर देनी है इज़्ज़त दिल से दे

दर-गुज़र कर दे ख़ताएँ हुस्न-ए-ज़न की बात कर

अपने दामन में समेटे अश्क आहें सिसकियाँ

बिन-बियाही लड़कियों की इस घुटन की बात कर

हो दरिंदों की नज़र जिस पर बुरी सुब्ह-ओ-मसा

फूल सी बच्ची के खुलते बाँकपन की बात कर

हैं वही हालात तो कैसे कहें क्यों कर कहें

तितलियों की फ़स्ल-ए-गुल लाला-बदन की बात कर

मुफ़्लिसी ने रख दिया है चीथडों में बाँट कर

अब रिदा की बात करना पैरहन की बात कर

आदमी को आदमी से इस क़दर नफ़रत है क्यों

बुग़्ज़ कीना दुश्मनी ग़ीबत जलन की बात कर

टूट कर चाहे मुझे और जान तक क़ुर्बां करे

मेरे इस दिलबर की इस बाँके सजन की बात कर

जब ज़रूरत हो जुनूँ की बात कर 'शहनाज़' से

ज़िंदगी की बात कर दार-ओ-रसन की बात कर

शहनाज़ रहमत
About the poet

शहनाज़ रहमत

View profile & all 7 Poems / Stories

More from शहनाज़ रहमत

  1. क्या ग़म के साथ हम जिएँ और क्या ख़ुशी के साथ

    क्या ग़म के साथ हम जिएँ और क्या ख़ुशी के साथजो दिल को दे सुकून गुज़र हो उसी के साथ

    12.4K reads
  2. मेरी ख़ामोश मोहब्बत की ये क़ीमत दी है

    मेरी ख़ामोश मोहब्बत की ये क़ीमत दी हैउस ने ठुकरा के मुझे दर्द की दौलत दी है

    12.4K reads
  3. कितनी तरकीबें कीं बातिन के लिए

    कितनी तरकीबें कीं बातिन के लिएनून साकिन मीम साकिन के लिए

    12.4K reads
  4. आसमाँ आसमाँ था मिरा कब हुआ मैं ज़मीं बे-सदा ये न मालूम था

    आसमाँ आसमाँ था मिरा कब हुआ मैं ज़मीं बे-सदा ये न मालूम थाइस मोहब्बत ने तोड़े हैं हम पर सितम तू भी सौदाई था ये न मालूम था

    12.4K reads
  5. किसी की याद फिर लहरा गई तो

    किसी की याद फिर लहरा गई तोबस इक पल में क़यामत आ गई तो

    12.4K reads