नींद की माती - नज़्म

शहनाज़ नबीशहनाज़ नबी

1 min read · 12.4K reads

वो नींद की माती जिस की आँखें

शाम-ढले नारंजी होतीं

आते जाते ख़्वाब अनोखे

पलकें जिस की छूते रहते

जिस की खिड़की के पर्दों पर

चाँद का भी न साया पड़ता

जिस के कमरे से बच बच कर

सूरज अपना रस्ता चलता

जिस के आँगन चंचल चिड़ियाँ

सरगोशी में बातें करतीं

जिस के ज़ेहन में सोच की गिर्हें पड़तीं

और खुल जाती थीं

जिस के दिल पर यास के बादल छाते

और उड़ जाते थे

उस की आँखें फटी फटी सी

उस का चेहरा बुझा बुझा

शहनाज़ नबी
About the poet

शहनाज़ नबी

मूल नाम : शहनाज़ नबी LCCN : n97923745

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like