उसे देखते ही
तमाज़त का एहसास बढ़ने लगा है
ये दीवारें कैसी उठाई गई थीं
कि जिन की बुलंदी
हमारे सरों से चुरा ले गई छत
ये दहलीज़ किन पत्थरों से बनी थी
कि जिस को कभी पार करने की हिम्मत नहीं थी किसी में
ये घर कैसा घर है
कि दीवार-ओ-दर इस में बे-इंतिहा हैं
ये बाहर का रस्ता नहीं शर्त कोई
न साया है उस के मुक़द्दर का लिक्खा
फ़क़त चिलचिलाती हुई धूप देती है पहरा
ये बे-साएबाँ घर
कि जिस से कभी कुछ शिकायत नहीं थी
इसे क्यों मलामत से तकने लगे हैं
कोई अब्र-पारा
कोई शाख़-ए-ज़ैतून
अगर है भी सर पर तो बस एक लम्हा
तमाज़त का जैसे नया इस्तिआ'रा








