नास्तल्जिया - नज़्म

शहनाज़ नबीशहनाज़ नबी

1 min read · 12.4K reads

कई गिर्हें कि जिन को खोलने की ज़िद में

अपने नाख़ुनों को हम गँवा बैठे

कई बातें कि जिन को बाँधने की कोशिशों में

मोच आई थी कलाई में

कई चेहरे कि जिन के ख़ाल-ओ-ख़त को हम

मिटाने के जतन में

धोते रहते थे बराबर अपने लौह-ए-चश्म

अब भी घेर लेते हैं

गुज़रते वक़्त ने हर तजरबे को कह के बचकाना

हमें क़ाइल किया लेकिन

अभी तक उँगलियों की टीस तड़पाती है रह रह कर

लरज़ती है कलाई अब भी

लौह-ए-चश्म पर हर नक़्श वाज़ेह-तर है पहले से

शहनाज़ नबी
About the poet

शहनाज़ नबी

मूल नाम : शहनाज़ नबी LCCN : n97923745

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like