मान-सरोवर - नज़्म

शहनाज़ नबीशहनाज़ नबी

1 min read · 12.4K reads

बरसों गुज़रे

किसी झील में पँख डुबोए हुए

सदियाँ बीतीं

सर-ए-साहिल बाँह पसारे हुए

वो मान-सरोवर

जिस में सहर की हल्की मीठी धूप भी है

पेड़ों का घनेरा साया भी

और क़ुल-क़ुल करती ख़ामोशी

वो जिस की राहें दुर्गम सी

ये हँस उसे पा जाए अगर

सब गर्द वहीं धो आएगा

सब दर्द डुबो आएगा वहीं

वो जिस की तमन्ना में दिन दिन

ये पँख बिखरते जाते हैं

ये साँस उलझती रहती है

शहनाज़ नबी
About the poet

शहनाज़ नबी

मूल नाम : शहनाज़ नबी LCCN : n97923745

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like