कोलाज़ - नज़्म

शहनाज़ नबीशहनाज़ नबी

1 min read · 12.4K reads

सारी चिलमनें

तीलियों की शक्ल में बिखर चुकी हैं

कमज़ोर धागे

कहानियाँ बनने से आरी

मोमी शमएँ पिघल पिघल कर ज़मीं-बोस

परवाने रास्ता भटक चुके हैं

बे-रंग ओस के धब्बे

जा-ब-जा आँगनों में फैले हैं

सूरज ने आँखें नहीं खोलीं

क़तरा क़तरा पी रही है घास

चाँद की झूटी शराब

ख़ाकिस्तरी यादों की बारा-दरी में

अन-चाहे क़दमों की बाज़गश्त

उभरती डूबती रहती है

ज़बान की नोक पर ज़हर की चंद बूँदें

मैदान-ए-हर्ब से

ख़बर आने तक

या फिर उस अंगुश्तरी के खो जाने तक

शहनाज़ नबी
About the poet

शहनाज़ नबी

मूल नाम : शहनाज़ नबी LCCN : n97923745

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like