गुल-ए-ख़ुद-रौ - नज़्म

शहनाज़ नबीशहनाज़ नबी

1 min read · 12.4K reads

न जाने ये गुल-ए-ख़ुद-रौ

ज़मीं की सख़्त परतें चीर कर

कब खिल उठा ऐसे

कि सारा बाग़ उस की सर-कशी पर

दम-ब-ख़ुद सा है

किसी मश्शाक़ हाथों ने न बोया है

न सींचा है

किसी ने परवरिश की है

न निगरानी में रक्खा है

ये गहरे चीख़ते रंगों में

अपने होने का एलान

कुछ ऐसे किए जाता है कि

नज़रें बचाना भी बहुत मुश्किल

अभी ज़ेर-ए-ज़मीं क्या जाने कितने कसमसाते हैं

दरख़्तों में है सरगोशी

मुशव्वश लाला-ए-रंगीं

शहनाज़ नबी
About the poet

शहनाज़ नबी

मूल नाम : शहनाज़ नबी LCCN : n97923745

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like