बहुत दिनों से फूल की ये ख़्वाहिश थी कि उड़ पाए
लुत्फ़ रहेगा जब वो अपनी ख़ुशी से आए जाए
इसी फूल ने आख़िर इक दिन दिया शाख़ को धोका
तीली बन ही गया वो जब फिर उस को किस ने रोका
हर दिन बैठ के सोचा करता दीपक का उजयाला
मैं परवाज़ जो करता तो ख़ुशियाँ हो जातीं दो-बाला
इसी सोच में आख़िर इक दिन पँख उस ने भी पाए
जुगनू बन कर अँधियारों में अपनी छब दिखलाए
तालाबों का पानी सोचे गुम-सुम दिन कटते हैं
बहुत मज़े में लेकिन पंछी गगन गगन उड़ते हैं
फिर उस पानी ने भी इक दिन भाप के पँख पसारे
लेकिन गहरे बादल के मेले में जा कर बारे
मैं ये सोचूँ घोड़ा बन के मैदाँ कर लूँ पार
कभी ये सोचूँ मछली बन कर काटूँ जल की धार
कभी ये सोचूँ पंछी बन कर छू लूँ नील गगन
क्या वो पूरा होगा सोचूँ जो भी मन ही मन








