हम फड़क कर तोड़ते सारी क़फ़स की तीलियाँ

शाह नसीरशाह नसीर

1 min read · 12.4K reads

हम फड़क कर तोड़ते सारी क़फ़स की तीलियाँ

पर नहीं ऐ हम सफ़ीरो! अपने बस की तीलियाँ

बहर-ए-ऐवाँ और बनवा चिलमन ऐ पर्दा-नशीं

हो गई बद-रंग हैं अगले बरस की तीलियाँ

ख़ाक में ना जिंस रहते हैं न अहल-ए-इम्तियाज़

ऐ फ़लक बनती नहीं जारूब ख़स की तीलियाँ

ऐन फ़स्ल-ए-गुल में ही सय्याद-ए-बे-परवा ने आह

दस के पर कतरे तो कीं आँखों में दस की तीलियाँ

हिर्स-ए-दुनिया चाहती है ये कि सीम-ओ-ज़र की हों

ये चराग़-ए-ख़ाना-ए-अहल-ए-हवस की तीलियाँ

इम्तियाज़-ए-नेक-ओ-बद ख़ुद हो न जिस को ऐ 'नसीर'

उस के नज़दीक एक हैं ख़ाशाक-ओ-ख़स की तीलियाँ

शाह नसीर
About the poet

शाह नसीर

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like