ऐन मुमकिन है किसी रोज़ क़यामत कर दें

शगुफ़्ता अल्ताफ़शगुफ़्ता अल्ताफ़

1 min read · 12.4K reads

ऐन मुमकिन है किसी रोज़ क़यामत कर दें

क्या ख़बर हम तुझे देखें तो बग़ावत कर दें

मूनिस-ए-ग़म है हमारा सो कहाँ मुमकिन है

तुझ को देखें तो तिरे हिज्र को रुख़्सत कर दें

पेश-गोई किसी अंजाम की जब मिलती नहीं

ज़िंदगी कैसे तुझे वक़्फ़-ए-मोहब्बत कर दें

उस को एहसास-ए-नदामत है तो फिर लूट आए

शायद इस बार भी हम उस से रिआयत कर दें

सूफ़ी-ए-इश्क़ की मसनद मिरे हाथ आ जाए

मेरे अहबाब अगर मुझ को मलामत कर दें

मौसम-ए-हिज्र भी हँस देता है जिस वक़्त तिरी

याद के फूल ख़यालों से शरारत कर दें

आख़िरी बार उसे इस लिए देखा शायद

उस की आँखें मिरी उलझन की वज़ाहत कर दें

शगुफ़्ता अल्ताफ़
About the poet

शगुफ़्ता अल्ताफ़

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश