कुछ बंद मकाँ भी रहने दें
कुछ राज़ निहाँ भी रहने दें
हर सम्त जगाए हैं महशर
कुछ अम्न-ओ-अमाँ भी रहने दें
हैं जलते दीप क़यादत के
क़दमों के निशाँ भी रहने दें
देता है गवाही इबरत की
उठता ये धुआँ भी रहने दें
है गर्म लहू दीवानों का
मक़्तल के निशाँ भी रहने दें
ख़ुद सैद जो चल कर आए हैं
अब तीर-ओ-कमाँ भी रहने दें
ख़ुद पर ही भरोसा 'राग' रखें
उम्मीद जवाँ भी रहने दें








