ज़ेब-ओ-आराइश के सामाँ दिल को बहलाते नहीं
ज़िंदगी में अब कहीं भी प्यार के नाते नहीं
मय-कदे वीरान हैं मय-कश भी सब हैरान हैं
मौसमों को क्या हुआ क्यों अब्र अब छाते नहीं
नफ़रतों की गर्म-बाज़ारी से जी घबरा गया
अब मोहब्बत के तराने नग़्मा-ख़्वाँ गाते नहीं
उस ने जो कुछ कह दिया सुनते रहे देखा किए
दिल के अफ़्साने ज़बाँ पर आह क्यों आते नहीं








