चाँद बदली में निहाँ था हम ने ये जाना नहीं

सादिक़ा फ़ातिमीसादिक़ा फ़ातिमी21 Mar 1940

1 min read · 12.4K reads

चाँद बदली में निहाँ था हम ने ये जाना नहीं

वक़्त की तारीकियों में ख़ुद को पहचाना नहीं

ज़िंदगी की शोरिशों में वो कहाँ कैसे हैं अब

भूल जाएँगे वो हम को हम ने ये जाना नहीं

चल रही हैं क्यों ज़मीं पे नफ़रतों की आँधियाँ

हम तो सब अहल-ए-ज़मीं हैं कोई बेगाना नहीं

उस के सज्दे का सलीक़ा तो नहीं आया मुझे

वो कमाल-ए-हुस्न है ये राज़ अन-जाना नहीं

सादिक़ा फ़ातिमी
About the poet

सादिक़ा फ़ातिमी

जन्म : 21 Mar 1940 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like