हम लोग अँधेरों के आदी
हम लोग सवेरों से ख़ाइफ़
हम अपना दर्द समझते हैं
लोगों के दर्द से कब वाक़िफ़
इस ज़ुल्म की मारी धरती में
दुख दर्द की फ़स्लें उगती हैं
बीमार फ़ज़ाओं में हर सू
दुख दर्द की नस्लें पलती हैं
लेकिन ऊँचे ऐवानों में
इन रंग भरे काशानों में
इक और ही ख़िल्क़त पलती है
जो अपनी ज़ात में रहती है
जो ख़ून सभी का पीती है
और पत्थर बन कर जीती है








