ज़ाहिर में तो मजमूआ-ए-अशआर ग़ज़ल है

सबीहा फ़रहत संभलीसबीहा फ़रहत संभली

1 min read · 12.4K reads

ज़ाहिर में तो मजमूआ-ए-अशआर ग़ज़ल है

बातिन में महकता हुआ गुलज़ार ग़ज़ल है

मतला से ब-सद-शान नुमूदार ग़ज़ल है

दामन में समेटे हुए अफ़्कार ग़ज़ल है

आँखों से लगाओ कि इसे दिल में बसाओ

अहबाब की मानिंद तरह-दार ग़ज़ल है

कैसे न करें अहल-ए-नज़र इस की सताइश

फूलों सी हसीं और महक-दार ग़ज़ल है

'फ़रहत' है रवा जब से सितम उर्दू ज़बाँ पर

आलाम-ओ-मसाइब में गिरफ़्तार ग़ज़ल है

सबीहा फ़रहत संभली
About the poet

सबीहा फ़रहत संभली

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like