मिरे शे'रों में अक्स-ए-ज़िंदगी है

सबीहा फ़रहत संभलीसबीहा फ़रहत संभली

1 min read · 12.4K reads

मिरे शे'रों में अक्स-ए-ज़िंदगी है

जो देखा है सदा लिक्खा वही है

मसर्रत है न आँखों में नमी है

तबीअ'त में अजब अफ़्सुर्दगी है

लगी थीं जिस नशेमन पर निगाहें

उसी पर ताक के बिजली गिरी है

न समझे मुहसिनों की जो अज़िय्यत

भला किस काम का वो आदमी है

मसाफ़त है थकन है और मैं हूँ

मिरे हम-राह मेरी बे-कसी है

हर इक के दिल में है बुग़्ज़-ओ-अदावत

ये कैसा शहर-ए-अम्न-ओ-आश्ती है

मफ़ाईलुन मफ़ाईलुन फ़ऊलुन

ग़ज़ल इस बहर में 'फ़रहत' तुली है

सबीहा फ़रहत संभली
About the poet

सबीहा फ़रहत संभली

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like