बहर से दरिया बना दरिया से कूज़ा हो गया

सबीहा फ़रहत संभलीसबीहा फ़रहत संभली

1 min read · 12.4K reads

बहर से दरिया बना दरिया से कूज़ा हो गया

मर्तबा क्या था तुम्हारी बज़्म में क्या हो गया

वक़्त बदला तो सभी कुछ उल्टा-पुल्टा हो गया

फूल खिलते थे जहाँ कल आज सहरा हो गया

ये मिरे अस्लाफ़ की मेराज-ए-उल्फ़त थी कि जो

तेज़-रौ दरिया रुका दरिया में रस्ता हो गया

जाने ये आशुफ़्तगी मुझ को कहाँ ले जाएगी

आज फिर क़ल्ब-ए-हज़ीं को उन का धोका हो गया

फ़ाएलातुन फ़ाएलातुन फ़ाएलातुन फ़ाएलुन

देखिए बहर-ए-रमल में शे'र कैसा हो गया

इंक़िलाब-ए-दहर का ये भी अजूबा ख़ूब है

ख़ून इंसानों का 'फ़रहत' सब से सस्ता हो गया

सबीहा फ़रहत संभली
About the poet

सबीहा फ़रहत संभली

View profile & all 4 Poems / Stories