माँझी बूढ़ा नाव पुरानी
और हवाएँ हैं तूफ़ानी
उस पर तुर्रा तारीकी है
और नदी में है तुग़्यानी
मिल पाएगी मंज़िल कैसे
बरखा-रुत है गहरा पानी
ख़ुल्क़ वफ़ा ईसार की बातें
लगती हैं अब मिस्ल-ए-कहानी
पीरी दौर-ए-ख़िज़ाँ की मज़हर
और बहाराँ अहद-ए-जवानी
'फ़रहत' ग़म के दो पहलू हैं
ख़ुश्क-लबी और तर-दामानी








