क़फ़स को ले के उड़ना पड़ रहा है

शबनम शकीलशबनम शकील12 Sept 1942 – 2 Sept 2013

1 min read · 12.4K reads

क़फ़स को ले के उड़ना पड़ रहा है

ये सौदा मुझ को महँगा पड़ रहा है

मिरी हर इक मसाफ़त राएगाँ थी

मुझे तस्लीम करना पड़ रहा है

सुना है एक जादू है मोहब्बत

ये जादू है तो उल्टा पड़ रहा है

मोहब्बत है हमें इक दूसरे से

ये आपस में बताना पड़ रहा है

जो रहना चाहता है ला-तअल्लुक़

तअल्लुक़ उस से रखना पड़ रहा है

समझती थी बहुत आसान जिन को

उन्हीं कामों में रख़्ना पड़ रहा है

हुई जाती है फिर क्यूँ दूर मंज़िल

मिरा पाँव तो सीधा पड़ रहा है

मैं किन लोगों से मिलना चाहती थी

ये किन लोगों से मिलना पड़ रहा है

मैं अब तक मर नहीं पाई हूँ 'शबनम'

सो अब तक मुझ को जीना पड़ रहा है

शबनम शकील
About the poet

शबनम शकील

उपनाम : 'shabnam' मूल नाम : शबनम आबिद अली जन्म : 12 Mar 1942 | लाहौर, पंजाब निधन : 02 Mar 2013 संबंधी : सय्यद आबिद अली आबिद (पिता)

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायशीर्षकविहीन क्षणिकाएँएकजो ज़मीन से नहीं थे जुड़े— हरिराम मीणागिलहरियों की जगहपेड़ों की जगह धीरे-धीरे बहुमंज़िली इमारतों ने ले लीतो बेचारी गिलहरियों ने भी कुछ समय तक— हरि मृदुलइमारतेंसचमुच इतनी ऊँची इमारतें हैं किदेखने वाले की टोपी गिरने का क़िस्सा— हरि मृदुल