चुप हैं पाओं तो रहगुज़र ख़ामोश

शबाना यूसुफ़शबाना यूसुफ़

1 min read · 12.4K reads

चुप हैं पाओं तो रहगुज़र ख़ामोश

वक़्त की हीर का सफ़र ख़ामोश

हिज्र की बद-नसीब गलियों में

चाँद फिरता है रात भर ख़ामोश

कौन निकला है ख़ाना-ए-दिल से

कुछ दिनों से हैं बाम-ओ-दर ख़ामोश

कोई हंगामा बोलता ही नहीं

शाम के लब पे चुप सहर ख़ामोश

याद के पुर-मलाल मौसम में

फूल ख़ुशबू हवा शजर ख़ामोश

एक खिड़की से अजनबी आँखें

गुफ़्तुगू करती हैं मगर ख़ामोश

क्यों 'शबाना' मुहाजिरों की तरह

फिर रही हो नगर नगर ख़ामोश

शबाना यूसुफ़
About the poet

शबाना यूसुफ़

उपनाम : ''शबाना''

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like