अँधेरे में प्रार्थना

ऋतुराजऋतुराज10 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

ले चलो मुझे इस लोक से दूर कहीं

जहाँ निर्धन धनवानों को चुनते नहीं

जहाँ मूर्ख और पंगु नहीं बनते बुद्धिमान

जहाँ निर्बल स्त्रियों पर वीरता नहीं दिखाते शक्तिमान

ले चलो मुझे ऐसे लोक में

जहाँ बूढ़े अपनी माया फैलाए नहीं करते राजनीति

जहाँ ज़रूरी नहीं युवाओं के लिए

पार करना मगरमच्छों से भरी कोई नदी

ले चलो मुझे इस लोक से उस लोक में

जहाँ चल सकूँ अपने बनाए रास्ते के आलोक में

ऋतुराज
About the poet

ऋतुराज

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like