कुछ लोगों के पास घर होते हैं
मगर वे घर में नहीं रहते
कुछ लोगों के पास घर नहीं होते
वे घर ढूँढ़ते हैं
कुछ लोग घर बनाते-बनाते मर जाते हैं
और घर कभी नहीं बन पाता
कुछ लोग बेघर पैदा होते हैं
और बेघर मर जाते हैं।
कुछ लोगों के पास घर होते हैं
मगर वे घर में नहीं रहते
कुछ लोगों के पास घर नहीं होते
वे घर ढूँढ़ते हैं
कुछ लोग घर बनाते-बनाते मर जाते हैं
और घर कभी नहीं बन पाता
कुछ लोग बेघर पैदा होते हैं
और बेघर मर जाते हैं।

बीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में उभरे कवि। कम आयु में दिवंगत। उपनाम : 'रामलखन यादव' जन्म : 29/03/1970 | हरदोई, उत्तर प्रदेश निधन : 14/08/2010 | दिल्ली, दिल्ली
View profile & all 39 Poems / Stories