एक स्त्री की दुनिया

ऋतु कुमार ऋतुऋतु कुमार ऋतु29 Mar 1970 – 14 Aug 2010

1 min read · 12.4K reads

वह स्त्री जिसके कारण

मैं आया इस दुनिया में

परिचित हुआ रोशनी और अंधकार से

अर्जित किए सपने और संचित कीं स्मृतियाँ

मेरे भीतर थी

एक स्त्री की दुनिया

जिसे वह नहीं कह सकती थी अपनी

इच्छाएँ जो प्रकट होती थीं उसके भीतर

बेसब्र भूख की तरह

जिन्होंने बनाया उसे स्त्री

पर कभी पहचान न सकी वह ख़ुद के होने को

नहीं किया उसने कभी किसी से

अपनी ध्वस्त होती इच्छाओं का ज़िक्र

छिपाए रही वह अपने सारे दुःख

होठों पर छाई हँसी की ओट में

हैरान हूँ मैं कि

जब भी कहीं कोई स्त्री

निकलती है घर से बाहर

भटकती रहती है तमाम अनजान

जगहों, नामों और दृश्यों के भीतर

और हर दृश्य जिसमें वह प्रवेश करती है

अदृश्य हुआ जाता है!

ऋतु कुमार ऋतु
About the poet

ऋतु कुमार ऋतु

बीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में उभरे कवि। कम आयु में दिवंगत। उपनाम : 'रामलखन यादव' जन्म : 29/03/1970 | हरदोई, उत्तर प्रदेश निधन : 14/08/2010 | दिल्ली, दिल्ली

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँतू चाँद मुझे कहती थी मैं डूब रहा हूँ— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुलदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायहो-हल्लाबिं चिम्पाकु के लिएवह चित्र में रंग भर रही है— हेमंत देवलेकरइंतज़ार के 'ज' में जो नुक़्ता हैतुमने देखा नहींकिसी ग़ाफ़िल शरीर लड़की को— बाबुषा कोहली