मेरा जीवन था मेरी मृत्यु में
मैं सदा रहा उसकी ओट में।
रखा मैंने उसे तमाम संदूक़ों, तालों और
कोठरियों के बीच
मृत्यु से छिपाकर
फिर भी भय खाता रहा
शरण लेता रहा पीरों और देवताओं की।
आख़िर वह प्राप्त हुआ हर बार मृत्यु को
हर बार हुआ वह बीज किसी चीज़ का
इस तरह हर बार पैदा हुआ मैं उस बीज से।
अब मैं कैसे बच सकता हूँ
जीवन और मृत्यु से
काली रात और सफ़ेद दिन से।
सूर्य को देख कैसे रह सकता हूँ मैं
बिना हैरान हुए।








