बुरे दिनों में मुझे यूँ सँभाल सकता था

ऋतु कौशिकऋतु कौशिक

1 min read · 12.4K reads

बुरे दिनों में मुझे यूँ सँभाल सकता था

वो अपने ख़्वाब मिरे दिल में पाल सकता था

उसे बचाना था तैराक भी नहीं थी मैं

मुझे ये फ़ैसला मुश्किल में डाल सकता था

ज़रा सी देर में उक्ता गए थे सुन के लोग

इसी ख़बर को वो कितना उछाल सकता था

ज़रूरतों ने भी बाहें पसार रक्खीं थीं

वो कैसे ख़्वाहिशों के पर निकाल सकता था

मिज़ाज पूछने उस के सिवा सभी आए

कि जिस का आना मिरी मौत टाल सकता था

ऋतु कौशिक
About the poet

ऋतु कौशिक

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like