मुझे इस बात का शिकवा नहीं है

ऋतु कौशिकऋतु कौशिक

1 min read · 12.4K reads

मुझे इस बात का शिकवा नहीं है

कि जो मेरा था अब मेरा नहीं है

मैं सच से रू-ब-रू हो जाऊँ कैसे

मिरे कमरे में आईना नहीं है

ग़रीबी में उठाए लाश ख़ुद की

वो जीता है मगर ज़िंदा नहीं है

मकाँ गूँजा जो उस के बोलने से

वो तब समझा कि वो तन्हा नहीं है

असर में हूँ तुम्हारे ये तो सच है

मगर इतना गुमाँ अच्छा नहीं है

ऋतु कौशिक
About the poet

ऋतु कौशिक

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like